Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सेक्टर 12 से महिला लापता, गुमशुदगी दर्ज

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन पुलिस थाना क्षेत्र के सेक्टर नम्बर 12 से पिछले दो दिनों से अधेड़ महिला लापता है। परिजनों की ओर से तलाश करने पर भी महिला का कोई पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में महिला के पति की ओर से जंक्शन पुलिस थाना में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई है। बताया जा रहा है कि महिला पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी। मां के गुम होने पर बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार पवन कुमार (50) पुत्र गंगाराम अरोड़ा निवासी सेक्टर नम्बर 12, सरस्वती बाल निकेतन स्कूल के पास हनुमानगढ़ जंक्शन ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह व उसके परिवार के सदस्य 21 सितम्बर की रात्रि को रोजाना की तरह अपने घर में सोए हुए थे। 22 सितम्बर को सुबह करीब 7 बजे जब वह उठा तो उसकी पत्नी पूजा रानी घर पर नहीं थी। पूजा रानी घर पर बिना बताए कहीं चली गई। उसने व परिजनों ने पूजा रानी के बारे में रिश्तेदारी, आस-पड़ोस सहित सभी सम्भावित ठिकानों पर काफी खोजबीन की लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। करीब 40 वर्षीय पूजा रानी ने घर से जाते समय नाइट सूट पहना हुआ था। बालों में लाल रंग की मेहन्दी लगी हुई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच एएसआई दलीपसिंह को सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *