Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दो बेजान मैचों के 10 काम चलाऊ पल:सनराइजर का सूरज उगा ही नहीं, पंजाब किंग्स की तरह खेला नहीं; शिखर से कैच छूटा, फिर थ्रो किया तो ऋषभ ने पकड़ा ही नहीं

IPL में शनिवार को दो मैच खेले गए। पहला, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्‍थॉन रॉयल्स के बीच और दूसरा, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच। दोनों मैच इतने नीरस थे कि सोशल मीडिया पर तंज करते हुए लोगों ने कहा कि हमें टेस्ट मैच देखकर बहुत मजा आ रहा है। दरअसल, पहले मुकाबले में दिल्ली ने 154 रन बनाए तो राजस्‍थान चेज नहीं कर पाई। हद तो तब हो गई, जब दूसरे मैच में पंजाब ने पहले खेलकर 125 रन बनाए, लेकिन हैदराबाद 120 रन ही बना पाई।

इन दो बेजान मैचों में कुछ काम का तलाशना भी कठिन था। फिर भी हमारी नजर 10 ऐसे लम्हों पर पड़ी जिन्हें आप काम-चलाऊ कह सकते हैं।

राजस्‍थान के बॉलर चेतन सकारिया ने विकेट लेने के बाद ये अजीब तरह का सेलिब्रेशन किया। हमारे आसपास के कुछ लोगों ने कहा- उन्हें ये पोज देखकर टीवी सीरियल शक्तिमान के तमराज किलविश, डॉक्टर जैकाल और कपाला की याद आ गई। वे भी अपने हाथ से इसी तरह क्रॉस बनाकर कहते थे- अंधेरा कायम रहे।

ये कार्तिक त्यागी हैं। शिखर धवन को बोल्ड करने के बाद एक्साइटमेंट में जमीन से करीब 3 फीट ऊपर उछल गए। उनका अंदाज एकदम स्‍पाइडरमैन वाला था।

इसी के ठीक उलट जब दिल्‍ली बॉलिंग करने आई तो रबाडा बॉल फेंकते वक्त ऐसे उछले कि जमीन के एकदम समानांतर करीब 3 फीट ऊपर हवा में झूल गए। उन्हें देखकर सुपरमैन की याद आ गई।

शिखर धवन अमूमन कैच नहीं छोड़ते हैं, लेकिन शनिवार के मैच में धवन ने उस वक्त संजू सैमसन का कैच छोड़ दिया जब वो 50 से ज्यादा रन बनाकर खेल रहे थे और दिल्ली के लिए खतरा भी हो सकते थे, लेकिन इससे भी ज्यादा चौंकाने वाला ये रहा कि जब शिखर ने ग्राउंड से गेंद उठाकर फेंकी तो विकेटकीपर पंत ने पकड़ा ही नहीं। शिखर इस पर आश्चर्य जताते हुए अपनी जगह से चिल्लाए भी।

ये बांग्लादेशी बॉलर मुस्तफिजुर रहमान हैं। राजस्‍थान के लिए खेलते हैं। इन्हें स्टंप पर सिर्फ 2 फीट दूर से थ्रो मारना था और आर अश्व‌िन आउट हो जाते, लेकिन इनसे 2 फीट दूर से भी थ्रो स्टंप पर नहीं मारा गया। जिसके बाद मैदान पर एक बार हंसी का माहौल बन गया।

इस तस्वीर को देखकर कतई भ्रमित मत होइए कि मैदान में कोई बच्चा घुस आया है। असल में ये दोनों सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी हैं और विकेट गिरने के बाद खुशी मना रहे हैं। एक विकेट लेने वाले जेसन होल्डर हैं जिनकी लंबाई 6.7 ‌फीट है और दूसरे केदार जाधव हैं, जिनकी लंबाई 5.3 फीट है।

मयंक अग्रवाल वैसे तो दोनों पैरों पर ही चलते हैं, लेकिन मैच खेलते वक्त वो अपने-हाथ पैर दोनों से चल लेते हैं। एक गेंद पकड़ने के लिए वो ऐसे कूदे कि उन्हें एक बार दोनों हाथों पर चलते भी देखा गया।

पंजाब के गेंदबाज नाथन एलिस का ये गुस्सा जायज था। असल में पूरे मैच में पंजाब भारी पड़ रही थी, लेकिन आखिरी ओवर में होल्डर ने छक्का जड़कर पंजाब को डरा दिया। आखिरी गेंद पर 7 रन चाहिए थे। एक बार तो लगा कि मैच सुपरओवर में जा सकता है, लेकिन तभी एलिस के हाथ गेंद लगी और उन्होंने मारे गुस्से के बॉल लेकर हाथ तान लिया।

ये पंजाब के कप्तान केएल राहुल हैं। बैटिंग करने मैदान में आ रहे थे तो उन्हें कंकड़ दिखा। वो तुरंत झुककर कंकड़ उठाने लगे तो सारे के सारे कैमरे उन्हीं की ओर मुड़ गए।

ये 10वीं तस्वीर सनराइजर्स टीम की है। इसमें जेसन होल्डर अलग ही दिख रहे हैं। वजह तो आप समझ ही गए होंगे।

ये 11वीं तस्वीर देखकर आप कहेंगे कि ये तो IPL की नहीं है। हां, ये IPL की नहीं है। असल में शनिवार को खेले गए मैच में इस लम्हे का सबको इंतजार था क्योंकि साउथ अफ्रीका का वो स्पिनर डेब्यू कर रहा था जो विकेट लेने के बाद अपने जूते निकालकर कान के पास लगाकर सेलिब्रेशन करता है, लेकिन तबरेज शम्सी को विकेट ही नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *