Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भविष्य की जद्दोजहद में रीट का महाकुंभ सम्पन्न

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। लम्बे समय बाद हो रही राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) की तैयारी कर रह अभ्यर्थियों ने आखिरकार 26 सितम्बर की परीक्षा के इस महाकुंभ में अपनी आहुति डाली। श्रीगंगानगर के 109 केन्द्रों पर होने वाली इस परीक्षा के लिए 68103 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिनमें से 59521 (87.40%) ने परीक्षा दी। वहीं 12.59% अनुपस्थित थे। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले केन्द्रों पर प्रवेश बंद कर दिया गया। वहीं कुछ केन्द्रों पर 9.50 बजे तक भी परीक्षार्थी पहुंचते रहे। यह परीक्षा जिला प्रशासन व राज्य सरकार के लिए बहुत बड़ी चुनौती थी क्योंकि राज्यभर में 25 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *