Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव; BJP का आरोप- TMC कार्यकर्ताओं ने सांसद दिलीप घोष पर हमला किया

पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में प्रचार का आज आखिरी दिन है। BJP ने दावा किया कि चुनाव प्रचार के दौरान TMC कार्यकर्ताओं ने पार्टी सांसद दिलीप घोष पर हमला किया। BJP के IT सेल हेड अमित मालवीय ने कहा कि भाजपा को भवानीपुर सीट पर प्रचार करने से रोका जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यहां स्थिति बहुत नाजुक है। चुनाव आयोग कुछ नहीं कर रहा है। आयोग को तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए। यहां लोकतांत्रिक तरह से चुनाव होने का माहौल भी नहीं है। मालूम हो कि भवानीपुर सीट पर 30 सितंबर को मतदान होना है। TMC प्रमुख और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यहां से चुनाव लड़ रही हैं। BJP ने इनके खिलाफ प्रियंका टिबरीवाल को खड़ा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *