Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सूने मकान से लाखों के जेवरात-नकदी चोरी

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के वार्ड नम्बर 38 स्थित एक सूने मकान में रात्रि के समय चोरी हो गई। अज्ञात चोर ताले तोड़कर अलमारी से लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। इस संबंध में मुकदमा दर्ज करने के लिए मकान मालिक की ओर से टाउन पुलिस थाना में परिवाद सौंपा गया है। जानकारी के अनुसार पवन कुमार पुत्र महेन्द्र कुमार वाल्मीकि निवासी वार्ड नम्बर 38, रूपनगर ने बताया कि वह घर पर ताला लगाकर शनिवार शाम करीब 5 बजे अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गया था। पीछे से अज्ञात जने रात के समय घर में घुसे। कमरे का ताला तोड़कर अन्दर रखी अलमारी से चार जोड़ी चांदी की पाजेब, एक सोने का सेट, दो सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र, एक चांदी का कड़ा व दो जोड़ी सोने की बालियां तथा 55 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। वे रविवार सुबह घर आए। घर के मुख्य गेट का ताला खोलकर अन्दर गए तो एक कमरे का ताला टूटा हुआ था। इस पर उन्हें चोरी का पता चला। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर कुल 2 लाख 50 हजार रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ली। उसने इधर-उधर पता किया लेकिन चोरी करने वालों के बारे में कुछ भी पता नहीं चला। पवन कुमार ने अज्ञात जने के खिलाफ चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *