Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

तालाबों में चल रहे तर्पण कर्म, पितरों के निमित्त अन्न और वस्त्र दान

बीकानेर. श्राद्ध पक्ष में तर्पण कर्म और अन्न व वस्त्र दान का क्रम चल रहा है। श्रद्धालु लोग अपने दिवंगत परिजनों की याद में श्राद्ध का आयोजन कर पितरों के निमित्त दान-पुण्य कर रहे है। गायों को गुड, चारा, पक्षियों को चुग्गा व पानी की व्यवस्था की जा रही है। जरुरतमंद लोगों को भोजन करवाया जा रहा है। ज्योतिषाचार्य पंडित राजेन्द्र किराडू के अनुसार श्राद्ध पक्ष में तालाबों में तर्पण कर्म और पितरों के निमित्त अन्न और वस्त्र दान का विशेष महत्व बतलाया गया है। श्राद्ध पक्ष के पूरे पन्द्रह दिनों तक अन्न और वस्त्र दान का विशेष महत्व है। पंडित किराडू के अनुसार श्राद्ध पखवाड़े में सोमवार को षष्ठ तिथि का श्राद्ध है। यह शास्त्र सम्मत है। षष्ठी तिथि सूर्योदय 6.32 बजे से दोपहर 3.43 बजे तक है।

सर्व पितृ श्राद्ध -तर्पण 6 अक्टूबर को

पंडित किराडू के अनुसार श्राद्ध पक्ष में 28 सितम्बर को सप्तमी श्राद्ध, 29 को अष्टमी श्राद्ध, 30 को नवमी श्राद्ध, 1 अक्टूबर को दशमी श्राद्ध, 2 को एकादशी श्राद्ध, 3 को द्वादशी संन्यासियों का श्राद्ध, 4 को त्रयोदशी श्राद्ध, 5 को चतुर्दशी श्राद्ध है। 6 अक्टूबर को सर्व पितृ श्राद्ध व तर्पण कर्म का विशेष दिन है। यदि किसी व्यक्ति को अपने पूर्वजों की तिथि ज्ञात न हो त अमावस्या के दिन श्राद्ध -तर्पण कर सकते है। 7 अक्टूबर को मातामह (नाना श्राद्ध) है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *