Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

चक्काजाम में फंसे आमजन को परेशान होते देख लगाई जलजीरे की छबील

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। किसान दूसरों का पेट भरने के लिए संघर्ष करता है। कभी दूसरों को परेशान करने में विश्वास नहीं करता। ऐसा नजारा सोमवार को कृषि कानूनों के खिलाफ जंक्शन में टाउन रोड पर घग्घर नाली के पुल पर किए गए चक्काजाम के दौरान देखने को मिला। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान एकता मोर्चा सदस्यों की ओर से घग्घर नाली पुल पर जाम लगाया गया। जाम के दौरान थोड़ी-थोड़ी देर बाद जाम को खोलकर आमजन को निकलने का रास्ता दिया गया। जाम के दौरान गर्मी में परेशान हो रहे लोगों को किसानों व किसान कार्यकतार्ओं की ओर से मौके पर छबील लगाकर जलजीरे की सेवा दी गई। इसमें भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव अपारजोत सिंह बराड़, मुस्लिम महासभा जिलाध्यक्ष सद्दाम हुसैन, अक्शदीप बराड़, शैरी दंदीवाल, निखिल असीजा, दुष्यंत झुरिया, अंकित, रोमा बराड़, जसदीप ढिल्लों, हर्ष गोदारा, मनुज चौधरी आदि ने सहयोग किया। इस मौके पर अपारजोत बराड़ ने कहा कि किसान दूसरों का पेट भरने के लिएसंघर्ष करता आया है परन्तु पिछले दस माह से अधिक समय से शांतिपूर्ण आन्दोलन करने के बाद भी सरकार किसानों को अनसुना कर रही है। इसके चलते संयुक्त किसान मोर्चा को मजबूरन चक्काजाम का आह्वान करना पड़ा। उन्होंने कहा कि रीट परीक्षा के बाद अन्य जिलों व शहर-गांवों से आए अभ्यर्थी वापस घरों को जा रहे हैं। आमजन भी परेशान न हो इसलिए कुछ-कुछ देर बाद जाम को खोलकर आमजन को आने-जाने के लिए रास्ता दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार अगर किसानों की आवाज को नहीं सुनेगी तो इसका हजार्ना आगामी चुनावों में भाजपा को देखना पड़ेगा। इस मौके पर जसवीर सिंह, मनीष सिंह राठौड़, मसूक खान, अनुरीत करवा, राकेश ढाका, बंटू, असगर खान, जगरूक, करणी, अभिजीत, गुरजीत, जाकिर खान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *