बीकानेर, अजमेर, जयपुर
यूपीएससी में इस साल राजस्थान से कई युवा टॉपर्स में शामिल हुए। इनसे कई तरह के सवाल पूछे गए। इन सवालों से साफ हो गया कि आपको किताबी ज्ञान के बजाय व्यावहारिक ज्ञान होना जरूरी है, तभी आप सिविल सर्विसेज के लायक माने जाओगे। इतना ही नहीं अपनी हॉबी बताने से पहले तय कर लें कि उसके बारे में आपको पूरी जानकारी है या नहीं? निर्णय लेने की आपकी क्षमता जबर्दस्त होनी चाहिए। आपका प्रजेंस ऑफ माइंड देखने के लिए भी कई चौंकाने वाले सवाल हो सकते हैं। इस दौरान भास्कर ने यूपीएससी क्लीयर करने वाले टॉपर्स से उनके सवालों के बारे में जाना। साथ यूपीएससी के सवालों की लिस्ट में से 25 रोचक सवाल भी निकाले, जो स्टूडेंट्स के लिए तैयार किए गए। इनमें एक सवाल था कि आप IAS बनना चाहते हो, क्या करते अगर इस सर्विस का नाम XYZ सर्विस होता? IRS को IRAS क्यों नहीं कहा जाता? जब इंटरव्यू खत्म होने के कगार पर था तो ये पूछ लिया गया कि आप जहां बैठे हैं, वहां से इंडिया गेट किस दिशा में है?