श्योपत मेघवाल माकपा के लगातार तीसरी बार जिला सचिव चुने गए
श्रीगंगानगर । मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा ) का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का एक ही मकसद है-देश की संवैधानिक संस्थाओं को एक-एक करके बर्बाद करना। रायसिंहनगर में माकपा दो दिवसीय 23वें जिला सम्मेलन में आज दूसरे दिन मुख्य वक्ता डॉ. संजय माधव ने यह संबोधन देते हुए कहा कि भाजपा- आरएसएस नीत मोदी सरकार देश के धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, संघवाद और आर्थिक संप्रभुता को नष्ट कर रही है। केंद्रीय गुप्तचर ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) व उच्च न्यायलयों तक में स्वंतत्र कार्रवाई को समाप्त किया जा रहा है। अगर संविधान नहीं होगा तो कोई लोकतांत्रिक अधिकार नहीं होगा। इससे देश में निरंकुशता की स्थिति पैदा हो जायेगी