Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पलवल में एक घर में मिले 5 लोगों के शव:

रेवाड़ी/पलवल

दिल्ली से सटे हरियाणा के पलवल जिले में बुधवार की सुबह एक ही घर से 5 शव बरामद हुए। परिवार का मुखिया फंदे पर झूलता मिला, जबकि उसकी पत्नी और तीन बच्चों के शव फर्श पर पड़े थे। प्राथमिक जांच के अनुसार, परिवार के मुखिया ने पत्नी और बच्चों को जहर देने के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पलवल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना गांव औरंगाबाद की है। मृतकों की पहचान 33 साल के नरेश, उसकी पत्नी 30 साल की आरती, 7 साल के बेटे संजय, 9 साल की बेटी भावना और 11 साल की भतीजी रविता के रूप में हुई। सरपंच ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सरपंच के अनुसार, बुधवार सुबह काफी देर तक नरेश के घर में हलचल नजर नहीं आई। पड़ोसियों ने जाकर देखा तो मंजर देखकर उनके होश उड़ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *