मुंबई
कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच डॉक्टर्स और नर्सों की लापरवाही भी सामने आती रही हैं। ताजा मामला ठाणे से सामने आया है। यहां मंगलवार को वैक्सीनेशन ड्राइव के दौरान एक व्यक्ति को नर्स ने एंटी रैबीज (कुत्ते के काटने पर लगने वाला इंजेक्शन) का इंजेक्शन लगा दिया। हालांकि, इसकी जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर आरोपी नर्स और इस ड्राइव के इंचार्ज डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है।
ठाणे नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर संदीप मालवी ने बताया कि घटना ठाणे के कलावा इलाके के हेल्थ सेंटर की है। हमने एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाने वाली नर्स और डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया है। इस पूरे मामले की जांच करवाई जा रही है और जिसे टीका लगाया गया है, उसे डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है।