Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जोजिला टनल:साढ़े तीन घंटे की दूरी 15 मिनट में तय होगी

सोनमर्ग

जम्मू-कश्मीर से लद्दाख के बीच बन रही जोजिला टनल का काम दिसंबर 2023 तक पूरा हो सकता है। यह दुनिया की सबसे ऊंचाई पर सबसे लंबी टनल होगी। इसके बनने के बाद कश्मीर से लद्दाख का संपर्क 12 महीने बना रहेगा, जो भारी बर्फबारी के बीच 6 महीने तक बंद रहता है। साथ ही जोजिला दर्रे को पार करने में लगने वाला साढ़े 3 घंटे का सफर सिर्फ 15 मिनट में ही पूरा हो सकेगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को जोजिला सुरंग के दोनों छोर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा- ‘सुरंग का निर्माण 2026 तक होना था। लेकिन निर्माण कंपनी को इसे दिसंबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य दिया है।’ वहीं, नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के कार्यकारी निदेशक ब्रिगेडियर जीएस कांबो ने भी भरोसा दिलाया कि टनल का काम समय से पहले ही कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *