Friday, June 26निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कांग्रेस सांसद ने कहा- पंजाब की जिन्हें समझ नहीं वे मसले सुलझा रहे हैं, पाकिस्तान खुश हो रहा होगा

जालंधर

पंजाब कांग्रेस प्रधान पद से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू पर सांसद मनीष तिवारी ने वार किया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को पंजाब की समझ नहीं है, वो मसले सुलझा रहे हैं। तिवारी ने पंजाब के हालात पर चिंता जाहिर की। मनीष तिवारी श्री आनंदपुर साहिब से सांसद हैं।

मनीष तिवारी ने आगे कहा कि पंजाब की मौजूदा स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है। यहां अस्थिरता का माहौल देखकर कोई खुश होगा तो वह पाकिस्तान है। उन्हें लगता होगा कि पंजाब के इन अस्थिर हालात में काले मंसूबों को अंजाम देने का मौका मिल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *