Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘शमशेरा’ में रणबीर का डबल रोल

मुंबई

रणबीर कपूर अपने चाहने वालों को ‘शमशेरा’ में दोगुनी सौगात दे रहें हैं। फिल्‍म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, रणबीर इसमें डबल रोल में नजर आएंगे। वह आपस में बाप बेटे के रोल में नजर आएंगे। दोनों में फर्क के लिए मेकअप का सहारा लिया गया है। बाप का नाम शमशेरा है। उसकी लंबी जुल्‍फें हैं। उसके लिए रणबीर कपूर ने विग का सहारा लिया है। बेटे बल्‍ली के रोल में उनकी छोटी छोटी जुल्‍फें रखी गई हैं। वह आदिवासी समुदाय से ताल्‍लुक रखने वाले लोग हैं। फिल्‍म में अंग्रेजों के मातहत काम करने वाले इंडियन पुलिस अधिकारियों के जुल्‍म और सितम दिखाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *