नई दिल्ली
एक अक्टूबर से दुबई एक्सपो शुरू होने जा रहा है, जहां दुनियाभर की 46,000 ऑर्गनाइजेशन से करीब ढाई करोड़ विजिटर्स पहुंचने वाले हैं। दुबई में दुनियाभर के दिग्गज निवेशकों और बिजनेसमैन का जमावड़ा लगने वाला है। इस एक्सपो में वैसे तो करीब 180 देशों के पवेलियन बनाए गए हैं। इंडियन पवेलियन भी तैयार किया गया है। जिसमें भारत की झांकी दिखती है। इंडियन पवेलियन का उद्घाटन एक अक्टूबर को भारत के उद्योग और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल करेंगे। यह एक्सपो 31 मार्च 2022 तक चलेगा जिसमें भारत से टाटा ग्रुप, रिलायंस, अडाणी, वेदांता, HSBC जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल होंगी।