Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मुकेश अंबानी से ज्यादा कमाते हैं अडाणी

मुंबई

अडाणी ग्रुप के मालिक गौतम अडाणी एशिया के दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन बन गए हैं। पिछले एक साल में उन्होंने हर दिन 1,002 करोड़ रुपए कमाए। इस समय उनकी संपत्ति 5.05 लाख करोड़ रुपए है। एक साल पहले उनकी संपत्ति 1.40 लाख करोड़ रुपए थी।

मुकेश अंबानी सबसे अमीर
भारत की सबसे अमीर फैमिली में मुकेश अंबानी का परिवार है। उन्होंने पिछले एक साल में हर दिन 163 करोड़ रुपए कमाए हैं। उनकी संपत्ति में 9% की बढ़त हुई है। उनकी संपत्ति इस समय 7.18 लाख करोड़ रुपए है। अंबानी की तुलना में अडाणी ने पिछले एक साल में रोजाना 6 गुना से ज्यादा पैसे कमाए थे।

अडाणी की संपत्ति 4 गुना बढ़ी
IIFL वेल्थ हुरून इंडिया की रिच लिस्ट 2021 के मुताबिक, गौतम अडाणी की संपत्ति एक साल में करीब 4 गुना बढ़ी है। 59 साल के अडाणी इसी वजह से फिर एशिया के दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन बने हैं। इसी साल मई में वे एशिया में दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन बने थे। हालांकि, उनकी कंपनियों में विदेशी निवेशकों की खबर से उनकी कंपनियों के शेयर्स में जून मे भारी गिरावट आई थी। इससे अडाणी की निजी संपत्ति भी घट गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *