Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

RCB के हर्षल का रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस

PL 2021 में बुधवार को टूर्नामेंट का 43 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR)के बीच खेला गया। मैच में RCB के सामने 150 रनों का टारगेट था, जिसे टीम ने 17 गेंद शेष रहते 7 विकेट से जीतकर अपने नाम किया।

RCB के गेंदबाज हर्षल पटेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 3 विकेट लिए। इसके साथ ही वह RCB की ओर से एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम था। चहल 2015 में RCB की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उन्होंने 23 विकेट लिए थे। वहीं 2013 में आर विनय कुमार ने 23 विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *