Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पहले दिन जीते तो ड्रेसिंग रूम में जमकर नाचे

फेज 2 में राजस्‍थान रॉयल्स की जर्नी बड़े रोमांचक मैच से शुरू हुई थी। मैच का आखिरी ओवर था, राजस्‍थान के जीतने का कोई चांस ही नहीं था, क्योंकि पंजाब के सिर्फ 2 विकेट गिरे थे। क्रीज पर मौजूद दोनों बैट्समैन जमे हुए थे और 6 गेंद में सिर्फ 5 रन बनाने थे।

बॉलिंग करने आए राजस्‍थान के पेसर कार्तिक त्यागी। उन्होंने 6 गेंदें फेंकीं और सामने वाली टीम सिर्फ 3 रन ही बना सकी। राजस्‍थान को अप्रत्याशित जीत मिली। इस जीत पर राजस्‍थान के खिलाड़ी इतना खुश हुए कि ड्रे‌सिंग रूम में जाकर टीशर्ट उतारकर डांस करने लगे।

टीम मैनेजमेंट ने उस सेलिब्रेशन का वीडियो बनाकर ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर भी कर दिया, लेकिन झटका इस मैच के बाद लगना शुरू हुआ। पहला मैच जीतकर पॉइंट टेबल में चौथे नंबर तक पहुंचने वाली राजस्‍थान रॉयल्स अगले 3 मैच हार गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *