दुनियाभर के वैज्ञानिक वैक्सीनेशन के दौरान लगने वाले सुई के डर को कम करने में जुटे हैं। इसी सुई के डर और दर्द को कम करने के लिए अमेरिकी वैज्ञानिकों ने 3डी प्रिंटेड वैक्सीन पैच तैयार किया है। इससे वैक्सीन लगाना और आसान होगा।
वैक्सीन पैच को अमेरिका की स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ नॉथ कैरोलिना ने मिलकर तैयार किया है। जल्द ही इसका ट्रायल शुरू किया जाएगा। पहला ट्रायल जानवरों पर होगा। वैज्ञानिकों ने इसके लिए अमेरिका में एप्रूवल मांगा है।