कोविड के बाद मरीजों को आराम करने की सलाह दी जाती है, लेकिन जापान में एक मामला ऐसा भी सामने आया है जिसमें मरीज न बैठ पा रहा है, न आराम कर पा रहा है और न ही ठीक-से चलफिर पा रहा है।
जापान में 77 साल के बुजुर्ग में कोरोना का संक्रमण होने के बाद ‘रेस्टलेस एनल सिंड्रोम’ का मामला सामने आया है। मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे जापान के टोक्यो मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।
डॉक्टर्स का कहना है, कोविड होने के बाद ‘रेस्टलेस एनल सिंड्रोम’ होने का दुनिया का यह पहला ऐसा मामला है। इस सिंड्रोम के कारण मरीज का आराम करना मुश्किल हो गया है। चलने-फिरने और आराम करने पर मरीज की स्थिति और बिगड़ रही है। इस मामले की केस स्टडी बीएमसी इंफेक्शियस डिजीज जर्नल में पब्लिश की गई है.