नई दिल्ली
कोरोना से प्रभावित इकोनॉमी अब पटरी पर लौटती नजर आ रही है। इसी के साथ सरकार की आमदनी भी बढ़ रही है। अगस्त के मुकाबले सितंबर में GST कलेक्शन 5,000 करोड़ रुपए बढ़ा है। सितंबर में GST कलेक्शन 1.17 लाख करोड़ रुपए रहा, जो कि अगस्त में 1.12 लाख करोड़ रुपए था।