Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लगातार चौथे दिन बाजार कमजोरी के साथ बंद

मुंबई

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय बाजार में भी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 360 पॉइंट गिरकर 58,765 पर और निफ्टी 86 पॉइंट गिरकर 17,532 पर बंद हुआ। पूरे हफ्ते की बात करें तो इस पूरे हफ्ते में सेंसेक्स 1282 पॉइंट और निफ्टी 321 पॉइंट टूटा है। इससे पहले सेंसेक्स 58,889 पर और निफ्टी पर खुला 17,531 पर खुला था।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 19 शेयर्स कमजोरी के साथ और 11 शेयर्स बढ़त के साथ बंद हुए। जिसमें बजाज फिनसर्व के शेयर 3.45%, मारुति के शेयर 2.45% और भारती एयरटेल के शेयर 2.22% गिरकर बंद हुए। वहीं M&M के शेयर 3.05%, डॉ. रेड्डीज के शेयर 1.38% और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 1.10% चढ़कर बंद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *