Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट में मंधाना ने बनाया इतिहास

भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना पिंक बॉल टेस्ट में शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र पिंक बॉल टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद मंधाना ने अपने स्कोर में 20 रन जोड़कर पिंक बॉल टेस्ट का पहला शतक बनाया। वे पिंक बॉल टेस्ट में शतक बनाने वाली दूसरी भारतीय क्रिकेटर हैं। उनसे पहले कोहली ने 2019 बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए टीम इंडिया के पहले पिंक बॉल टेस्ट में शतक जमाया था। उन्होंने 136 रनों की पारी खेली थी।

वहीं गुरुवार को भारतीय टीम ने पहले दिन 1 विकेट खोकर 132 रन बनाए। बारिश और बैड लाइट के कारण पहले दिन सिर्फ 44.1 ओवर का खेल ही हो पाया। ओपनर स्मृति मंधाना 80 और नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आईं पूनम राउत 16 रन बनाकर नाबाद थीं। यह भारतीय महिला टीम का अब तक का पहला पिंक बॉल टेस्ट मैच है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *