Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दुनिया का सबसे बड़ा खादी का तिरंगा:लेह में 1400 किलो वजनी तिरंगे का अनावरण

लेह

गांधी जयंती के मौके पर आज लेह में दुनिया के सबसे बड़े तिरंगे का अनावरण किया गया। लेह की जंस्कार पहाड़ी पर लगाया गया यह तिरंगा खादी का है और इसे हाथ से बनाया गया है। यह 225 फीट लंबा, 125 फीट चौड़ा और 1400 किग्रा वजन का है। इसे बनाने में 49 दिन का समय लगा। यह 37,500 वर्ग फीट की जगह घेरता है।

लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर आरके माथुर ने इसका अनावरण किया। इस मौके पर सैन्य प्रमुख जनरल एमएम नरवणे भी मौजूद थे। इस तिरंगे को खादी विकास बोर्ड और मुंबई की एक प्रिंटिंग कंपनी ने मिलकर बनाया है। इसे 8 अक्टूबर को एयरफोर्स डे पर हिंडन एयरबेस ले जाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *