Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एमएस धोनीः द अनटोल्ट स्टोरी के 5 साल:सुशांत की फिल्म के 5 साल पूरे होने पर बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर की पुरानी पोस्ट

30 सितम्बर 2016 में रिलीज हुई फिल्म एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी के 5 साल पूरे हो चुके हैं। इस बायोग्राफिकल फिल्म में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने एम एस धोनी का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म के 5 साल पूरे होने पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने फिल्म रिलीज के समय किया गया इमोशनल नोट शेयर किया है।

श्वेता ने 1 अक्टूबर 2016 में सुशांत की फिल्म के लिए लिखा था, ‘मेरा पूरा परिवार, भाई के साथ 4 अक्टूबर को धोनी फिल्म देखने का प्लान कर रहा था। मुझे लगातार बुरा लग रहा था क्योंकि मैं इस फैमिली गेट-टुगेदर को मिस करने वाली थी और मैं अपने भाई को गले लगाना और उनकी कामयाबी को सेलिब्रेट करना मिस करने वाली थी। कई बार इन मौकों पर इन लम्हों से गुजरी हूं। कई बार इमोशनल और प्रैक्टिकल में से किसी एक को चुनना पड़ा। मैं इमोशन्स के साथ जा रही हूं। मैंने भारत जाने के लिए अपनी टिकट बुक करवा ली है, परिवार के साथ भाई की कामयाबी का जश्न मनाने का इंतजार नहीं कर सकती। मुझे अपनी फैमिली से बहुत प्यार है। भाई के चेहरे में एक मुस्कान देखने के लिए ये सारे प्रयास सफल रहेंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *