Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

साउथ के पॉपुलर कपल का हुआ तलाक:समांथा अक्किनैनी और नागा चैतन्य ने लिया तलाक

कई दिनों से फिल्मी गलियारों मे साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य और उनकी पत्नी समांथा अक्किनैनी के तलाक की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं जिसके बाद अब खुद एक्ट्रेस ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर इन खबरों पर मुहर लगा दी है। समांथा ने हाल ही में एक स्टेटमेंट जारी किया है जिसमे उन्होंने फैंस और मीडिया से इस मामले में प्राइवेसी देने की भी अपील की है।

समांथा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, ‘हमारे सभी शुभचिंतकों के लिए- कई विचार-विमर्श और विचारों के बाद मैंने और चाई (नागा चैतन्य) ने अपने रास्ते पर चलने के लिए पति पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है। हम सौभाग्यशाली हैं कि एक दशक से अधिक की दोस्ती हमारे रिश्ते का मूल हिस्सा थी और हमें विश्वास है कि हमारे बीच हमेशा एक विशेष बंधन रहेगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *