Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अक्टूबर 2020 में 2.65 लाख करोड़ था मार्केट कैप

मुंबई

अडाणी ग्रुप के शेयर्स पिछले एक साल में 2 से 6 गुना बढ़ गए हैं। पिछले साल अक्टूबर में अडाणी की 6 कंपनियों का मार्केट कैप 2.65 लाख करोड़ रुपए था। अब मार्केट कैप 8.96 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यानी तीन गुना से ज्यादा की बढ़त इसमें दिखी है।

अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 1,458 रुपए पर

स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 296 रुपए से बढ़कर 1,458 रुपए पर पहुंच गया है। जबकि अडाणी ट्रांसमिशन का शेयर 241 से 1,574 रुपए पर आ गया है। हालांकि यह पिछले हफ्ते 1,990 रुपए तक पहु्ंच गया था। अडाणी पावर का शेयर 34 से 95 रुपए जबकि अडाणी टोटल गैस का शेयर 180 से 1,413 रुपए पर पहुंच गया है। अडाणी पोर्ट का शेयर 341 से 734 रुपए और अडाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 661 से बढ़कर 1,395 रुपए हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *