मुंबई
दुनिया के दो सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क और जेफ बेजोस एयरटेल के सुनील मित्तल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। चारों के बीच यह लड़ाई हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड और इंटरनेट के सेक्टर में होगी। मस्क और बेजोस ने सेटेलाइट-आधारित इंटरनेट कनेक्टिविटी की सर्विस ऑफर करने के लिए अलग-अलग योजनाओं के साथ भारत सरकार से संपर्क किया है।