सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर। विधायक राजकुमार गौड़ ने कहा कि प्रशासन शहरों के संग व गांवों के संग अभियान की 2 अक्टूबर से एक अच्छी शुरूआत हो रही है। मैं उम्मीद करता हूँ कि आयोजित शिविरों में अधिकतम नागरिकों को लाभ मिलेगा। गौड़ शनिवार को जिला मुख्यालय पर इंदिरा वाटिका में आयोजित कार्यक्रम व प्रथम शिविर में बोल रहे थे। गौड़ ने कहा कि कोविड का प्रबन्धन राज्य व जिले में अच्छा रहा। आॅक्सीजन के अभाव में किसी रोगी को नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि शिविरों में विभिन्न 22 विभागों के अधिकारी अपनी योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ आमजन को देंगे। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)