एक्सपो-2020 दुबई 30 सितंबर यानी गुरुवार को शुरू हो गया। वैसे तो यह बिजनेस इवेंट है, लेकिन उद्घाटन के दौरान डांस-म्यूजिक और आतिशबाजी का भी तड़का लगा। यहां दुनियाभर के देश निवेश और कारोबार को बढ़ावा देने के मौके ढूंढने आए हैं। दुबई को ढाई करोड़ विजिटर से अपनी इकोनॉमी को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।