नई दिल्ली
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल शुरू हो चुकी है। इस सेल में आईफोन 12 सहित रियलमी स्मार्टफोन्स पर बेहतरीन डील्स और ऑफर्स मिल रहे हैं। डिस्काउंट के अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस और ICICI बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर 10% का इस्टैंट डिस्काउंट ऑफर मिल रहा हैं। आइए कुछ बेहतरीन डील्स के बारे में जानते हैं…
आईफोन 12 की कीमत 50,000 रुपए से भी कम
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के दौरान भारत में आईफोन 12 की कीमत 50,000 रुपए से कम हो गई है। फ्लिपकार्ट पर आईफोन की कीमत 64GB वैरिएंट के लिए 48,999 रुपए है। वहीं बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील के साथ फोन की कीमत 44,999 रुपए तक हो सकती है। इसमें आप 128GB और 256GB वैरिएंट का मॉडल भी चुन सकते हैं, इनकी कीमत क्रमशः 54,999 रुपए और 63,999 रुपए है। वहीं आईफोन 12 की कीमत एपल स्टोर पर 64GB के लिए अभी 65900 रुपए है। इस डील से आपको फोन खरीदने पर 16901 रुपए तक की बचत हो सकती है।