श्रीगंगानगर। रविवार को अखिल राज. मजहबी सिख महासभा के प्रदेशाध्यक्ष जसविंदर सिंह धालीवाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से सुखदीप सिंह को करणपुर का तहसील अध्यक्ष व डॉ. हरप्रीत सिंह को तहसील उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों से प्रदेशाध्यक्ष ने अपने-अपने इलाके के शिक्षा से वंचित बच्चों के अभिभावकों को उन्हें शिक्षित करने व नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)