Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पैसे कमाने के लिए सड़कों में परफॉर्म करते थे घनश्याम नायक

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नट्टू काका का किरदार निभाकर फेम हासिल करने वाले घनश्याम नायक का 3 अक्टूबरर को निधन हो चुका है। बीते कई महीनों से एक्टर कैंसर का इलाज करवा रहे थे। 76 साल के घनश्याम ने महज 8 साल की उम्र से अभिनय करना शुरू किया था, हालांकि उन्हें इंडस्ट्री में पहचान हासिल करने के लिए सालों तक इंतजार करना पड़ा था। आइए जानते हैं कैसा था घनश्याम नायक का स्ट्रगल से भरा सफर-

दैनिक भास्कर को दिए एक पुराने इंटरव्यू में घनश्याम नायक ने बताया था कि उन्होंने महज 8 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने महज 15 साल की उम्र में मासूम फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। एक्टर ने बताया कि घर खर्च चलाने के लिए वो सड़कों में परफॉर्म किया करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *