Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शमिता शेट्टी का खुलासा

बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी ‘बिग बॉस’ के घर में तीसरी बार एंट्री कर चुकी हैं। ‘बिग बॉस ओटीटी’ में रनर अप बनने के बाद शमिता अब बिग बॉस 15 में बतौर कंटेस्टेंट पहुंची हैं। एक इंटरव्यू में शमिता ने बिग बॉस ओटीटी में एंट्री करने के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जीजा राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शो में का हिस्सा बनना उनके लिए कितना मुश्किल था।

शमिता ने कहा, ‘मेरे लिए उस समय बिग बॉस के घर में एंट्री करना काफी कठिन था क्योंकि तब स्थितियां बड़ी अलग थीं। उस समय मेरी कोई गलती नहीं थी। उसके बावजूद मुझे ट्रोल किया गया था। ऐसे में मुझे और मेरे परिवार को यही सही लगा कि मुझे बिग बॉस के घर में लॉक हो जाना चाहिए। साथ ही मैं विवाद से पहले ही शो का हिस्सा बनने के लिए हामी भर चुकी थी इसलिए लस्ट मोमेंट पर पीछे हटना सही नहीं था। मैंने अपना वर्क कमिटमेंट निभाया और आगे बढ़ती रही। कहते हैं ना शो मस्ट गो ऑन। ईमानदारी से कहूं तो इन दिनों लोग काम ना होने के चलते घर पर बैठे हुए हैं, उनके पास काम नहीं है और मुझे घर में बंद रहने के लिए पैसे दिए जा रहे हैं तो ना क्यों कहना?’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *