जयपुर
जयपुर के कानोता इलाके में 40 वर्षीय महिला के मर्डर का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी को सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। महिला और आरोपी के बीच पिछले चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हत्या की वारदात उधारी के लेनदेन को लेकर और प्रेम प्रसंग से छुटकारा पाने के लिए की गई।
आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को जयपुर में रविंद्र मंच से लेकर घाट की गुणी टनल पर टोल से होकर आगरा रोड पर कानोता तक सीसीटीवी फुटेज खंगालने पड़े। करीब 15 किलेामीटर के दायरे में लगे सीसीटीवी से फुटेज लिए गए। मोबाइल कॉल लोकेशन और आसपास के लोगों से बातचीत कर संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई। तब ब्लाइंड मर्डर का खुलासा हुआ।