Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पटवारी भर्ती में पद बढ़े:राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 951 पदों में किया इजाफा

जयपुर

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में पटवारी भर्ती परीक्षा में 951 पदों में इजाफा किया है। अब 23 और 24 अक्टूबर को 5 हजार 378 पदों के लिए सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें 3 घंटे की दो-दो पारियों में परीक्षा का आयोजन होगा।

बोर्ड के चेयरमैन हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि 23 अक्टूबर को पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से सुबह 11:30 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसी तरह, 24 अक्टूबर को भी इसी समय पर दो पेपर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *