Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

20 जिलों में कोरोना का एक भी केस नहीं

जयपुर

राजस्थान में कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच अच्छी खबर है। राज्य में संक्रमित केस कम आने और मरीजों के लगातार रिकवर होने के कारण अब एक्टिव केस की संख्या 57 ही रह गई। पिछले साल मार्च 2020 में कोरोना के केस आने के बाद एक्टिव केस की संख्या में आई गिरावट में ये सबसे कम है। बिहार के बाद राजस्थान देश का दूसरा बड़ा राज्य है, जहां एक्टिव केस सबसे कम है। बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या में केवल 37 ही रह गई।

एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाला समय संक्रमण फैलने के नजरिए से बेहद खतरनाक है, क्योंकि 7 अक्टूबर के बाद से देश में बड़े त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसके अलावा स्कूल भी अब पूरी तरह से खुल गए हैं, जिसके कारण संक्रमण का खतरा बढ़ेगा। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को अब ज्यादा सतर्क रहना होगा। साथ ही उनको जिन्होंने अब तक वैक्सीन नहीं लगवाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *