दुनियाभर में ‘ग्रेविटी’, ‘इंटरस्टेलर’, ‘स्टोअवे’ जैसी कई फिल्में हैं, जो स्पेस पर बनी हैं। हालांकि, अब तक ऐसी कोई फिल्म नहीं है, जो स्पेस में शूट हुई हो। लेकिन, अब रूस के डायरेक्टर क्लिम शिपेंको अमेरिकन एक्टर टॉम क्रूज से पहले यह कारनामा करने जा रहे हैं। क्लिम शिपेंको अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चैलेंज’ की शूटिंग इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर करेंगे। इस बात की जानकारी NASA ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है।