दुनिया के सबसे बड़े एक्शन स्टार में शुमार विद्युत जामवाल की फिल्म ‘सनक- होप अंडर सीज’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरपूर होस्टेज ड्रामा यह ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देगा। कनिष्क वर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म में विद्युत जामवाल, बांग्ला सुपरस्टार रुक्मिणी मैत्रा, नेहा धूपिया और चंदन रॉय सान्याल शामिल हैं। सनक डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 15 अक्टूबर को रिलीज होगी।