मुंबई
अगर आप टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के शेयरहोल्डर हैं तो आपके पास कंपनी के शेयर डिस्काउंट पर खरीदने का मौका है। एयरटेल का राइट्स इश्यू आज से खुल गया है और यह 21 अक्टूबर को बंद होगा। राइट्स इश्यू के जरिए कंपनी की 21,000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। यह फंड 230 रुपए के प्रीमियम समेत 535 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जुटाया जाएगा।