नई दिल्ली
भारतीय तेल कंपनियों ने आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज दिल्ली में डीजल के दाम में 30 और पेट्रोल के दाम में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इसके बाद यहां पेट्रोल 102.70 और डीजल 91.13 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इस महीने ये चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। देश के 26 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार निकल गया है।