Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नागौर के ब्रह्माणी माता मंदिर में मां भी रखती हैं 7 दिन का उपवास

नागौर

राजस्थान के नागौर जिले में मेड़ता रोड स्थित फलौदी ब्रह्माणी माता के मंदिर में बुधवार को अमावस्या के दिन घट स्थापना हो गई है। यह देश का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां एक दिन पहले शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो जाती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह भी है कि मंदिर में गर्भगृह में रहने वाले भक्तों के साथ मां भी उपवास करती हैं। यानी अमावस्या से छठ तक मंदिर में भोग नहीं लगता।

पंचमी की रात को दुवा की सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन भी होगा। घट स्थापना के बाद से अब यहां पर एक दिन में 4 आरती होंगी। सुबह 4 बजे, 10 बजे, शाम 7 बजे और रात 10 बजे आरती होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *