Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सांवलिया सेठ को चांदी का आईफोन भेंट

चित्तौड़गढ़

राजस्थान के मेवाड़ के कृष्ण धाम श्री सांवलियाजी में मंगलवार को कृष्ण चतुर्दशी के दिन मंदिर की दानपेटी खोली गई। तो इसमें 4.93 करोड़ रुपए नकदी और सोने-चांदी के कई सामान मिले। नोटों की गिनती आज भी होगी। दान पेटी में नोटों के अलावा चांदी से बना एक आईफोन भी मिला है।

भक्तों ने अपनी मन्नतों की पर्ची भी सांवलिया सेठ को दी हैं। मन्नत पूरी होने पर भक्त श्रद्धा से भेंट भी चढ़ाते हैं। मंदिर समिति की ओर से हर महीने दानपेटी खोली जाती है। इसके बाद रुपयों की गिनती में 6 से 10 दिन तक का समय लग जाता है। पिछले महीने दानपेटी में 7.39 करोड़ का चढ़ावा आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *