बी-टाउन में विवादों को तूल देने के लिए मशहूर कमाल आर खान उर्फ केआरके अब आर्यन खान ड्रग केस में शाहरुख खान के समर्थन में उतर आए हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में पिता-पुत्र की जोड़ी को अपना अनकंडीशनल सपोर्ट करने के अलावा, केआरके ने आर्यन की गिरफ्तारी के पीछे के मकसद पर भी सवाल उठाते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है। शाहरुख को परेशान करने के लिए उनके बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया है? केआरके ने भी शाहरुख को सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, “अगर कोई झूठे आरोप लगाकर शाहरुख खान को नीचा दिखाने की कोशिश करेगा तो मैं उनके साथ बिना शर्त उनके साथ खड़ा हूं। #istandwithsrk।”