Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

NCB की हिरासत में आर्यन खान से मिलने पहुंची शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गुरुवार यानी 7 अक्टूबर तक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हिरासत में भेज दिया गया है, वहीं अब एक्टर की मैनेजर पूजा ददलानी को, स्टार किड से मिलने एजेंसी के हेडक्वार्टर में पहुंचते हुए देखा गया। कार की तरफ वापस जाते समय पूजा ने एजेंसी हेडक्वार्टर के बाहर तैनात मीडिया को संबोधित नहीं किया। इसके तुरंत बाद, एनसीबी के अधिकारियों को क्रूज शिप रेव पार्टी के हाल ही में गिरफ्तार किए गए इवेंट ऑर्गेनाइजर्स को एस्कॉर्ट करते हुए देखा गया। इन आरोपियों को मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *