नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने यूपी सरकार के साथ ही केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि यूपी में किसानों को कुचला जा रहा है और आरोपियों पर एक्शन नहीं लिया जा रहा। राहुल गांधी ने कहा, ‘कुछ समय से हिंदुस्तान के किसानों पर सरकार का आक्रमण हेा रहा है। एक तो किसानों को जीप के नीचे कुचला जा रहा है। उनका मर्डर किया जा रहा है। बीजेपी के होम मिनिस्टर की बात हो रही है उनके पुत्र की बात हो रही है। उन पर कोई एक्शन नहीं हो रहा।