मुंबई
आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स केस में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने 8 और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दिल्ली की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के 4 हाई प्रोफाइल आयोजक शामिल हैं। इसी कंपनी को 2 से 4 अक्टूबर तक क्रूज पर होनी वाली पार्टी को आयोजित करने का जिम्मा सौंपा गया था। इनके अलावा मंगलवार को गिरफ्तार 4 अन्य लोगों में एक आर्यन का दोस्त और एक ड्रग पैडलर भी शामिल है।
NCB ने अभी तक इस मामले में कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। आज आर्यन को क्रूज से गिरफ्तार इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के 4 अन्य लोगों के सामने बैठाकर पूछताछ हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, NCB को आर्यन के फोन से इनका सुराग मिला था।