उत्तर प्रदेश
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी से मिलने सीतापुर पहुंच गए हैं। यहां से दोनों नेता लखीमपुर खीरी जाएंगे। पंजाब और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी इनके साथ हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने एयरपोर्ट पर ही धरना दिया। प्रशासन की तरफ से लखीमपुर जाने की इजाजत मिलने के बाद भी राहुल के धरने को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई।