Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कांग्रेस का लखीमपुर मार्च टला

जयपुर

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के विरोध में राजस्थान कांग्रेस के नेताओं ने यूपी बॉर्डर पर पहुंचकर पैदल मार्च टाल दिया। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भरतपुर जिले के ऊंचा नगला बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक पैदल मार्च निकालने की घोषणा की थी, लेकिन बॉर्डर पर पहुंचने के बाद लखीमपुर खीरी तक पैदल मार्च टालने की घोषणा कर दी। डोटासरा ने कहा कि प्रियंका गांधी को रिहा कर दिया गया इसलिए अब वह लखीमपुर खीरी नहीं जाएंगे। कांग्रेस नेता बॉर्डर पर सभा करके और पुतला दह दहन करके वापस लौट गए।

कांग्रेस ने कल ही लखीमपुर खीरी तक पैदल मार्च की घोषणा की थी। इसके लिए कल से तैयारियां शुरू कर दी थी। भरतपुर के प्रभारी सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी ने बुधवार को ही बैठकें लेकर कार्यकर्ताओं को पैदल मार्च की जिम्मेदारी दी थी। कांग्रेस नेता ऊंचा नगला बॉर्डर पहुंचे तो यूपी पुलिस ने किसी को नहीं रोका, कांग्रेस नेताओं ने खुद ही लखीमपुर खीरी तक पैदल मार्च टाल दिया। इससे पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा काफिले के साथ जयपुर से भरतपुर पहुंचे। एक सभा करने के बाद यूपी बॉर्डर तक गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *