बॉलीवुड एक्ट्रेस और डायरेक्टर रेणुका शहाणे 7 अक्टूबर को अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। रेणुका शहाणे ने बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा से शादी की है और आपको बता दें कि दोनों की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। आशुतोष और रेणुका की पहली मुलाकात डायरेक्टर हंसल मेहता की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। इनकी मुलाकात सिंगर राजेश्वरी सचदेव ने कराई थी।